किसानों को आतंकी बता रही मोदी सरकार- राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों को आतंकी बता रही मोदी सरकार- राहुल गांधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो दिन के तमिलनाडु दौरे पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों की समस्या सुनने की बजाये उनको आतंकी बता रही है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। रविवार को उन्होंने मंहगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके सरकार पर निशाना साधते हुए रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर तंज कसा है।
                  राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, श्मोदी जी ने ‘जीडीपी’ यानी गैस-डीजल-पेट्रोल के दामों में जबरदस्त विकास कर दिखाया है! जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त।श् अपने ट्वीट के साथ वायनाड से सांसद ने एक अखबार का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें तेल और गैस की बढ़ती कीमतों की तुलना की गई है। राहुल ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें बताया गया है कि एक जुलाई, 2020 को जयपुर में रसोई गैस के प्रति सिलेंडर की कीमत 594.5 रुपये थी जबकि सात जनवरी, 2021 को यह रकम 698 रुपये हो गई। वहीं जयपुर में एक जुलाई 2020 को डीजल का दाम 81.32 रुपये लीटर था जबकि जनवरी, 2021 में यह 83.64 रुपये हो चुका है। राहुल ने पेट्रोल के दामों को लेकर लिखा है कि साल एक जुलाई 2020 को पेट्रोल की कीमत 87.57 रुपये थी जो सात जनवरी 2021 को 91.63 रुपये हो गई।
                  एक सप्ताह में चैथी बार कीमतों में वृद्धि के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है। गौरतलब है कि कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 85.70 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इसी प्रकार से दिल्ली में डीजल के दाम 75.88 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox