
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका स्पेशल स्टाफ ने गन प्वांइट पर डिपार्टमेंटल स्टोर में पैसे लूटने का मामला सुलझाते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की बाईक बरामद की है। हालांकि अभी भी इस वारदात के दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए है जिन्हे पुलिस पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 29 नवंबर को छावला क्षेत्र में गोयला डेयरी में तीन अपराधियों ने गन प्वांइट पर एक डिपार्टमेंटल स्टोर में 40 से 50 हजार रूपये लूटे थे जिसकी रिपोर्ट छावला थाने में दर्ज की गई थी। लेकिन आरोपी पिछले दो महीने से फरार चल रहे थे जिसे देखते हुए मामला स्पेशल स्टाफ टीम को सौंपा गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी का पता लगा लिया और उसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान विक्की उर्फ चायवाला पुत्र रामलाल निवासी गली नंबर 3 आश्रम गोयला डेयरी नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले से चार मामलों में शामिल रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी से दो मामले भी सुलझे है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि उसके दो और साथी भी पकड़ में आ सकेें। पुलिस ने आरोपी से एक चोरी की बाईक बरामद की है।





More Stories
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
ग्रुप केन्द्र केरिपुबल नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,
मेट्रो स्टेशन के पास बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद
जम्मू के कठुआ में CISF कैंप में खूनी वारदात, AK-47 से साथियों पर बरसाईं गोलियां; 4 जवानों की मौत