मेट्रो स्टेशन के पास बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मेट्रो स्टेशन के पास बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

-सेक्टर-23 द्वारका थाना पुलिस की कार्रवाई; 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर भरथल गांव से दबोचा, पांच चोरी के मामलों का खुलासा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/शिवकुमार यादव। द्वारका जिला पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय धीरज पुत्र बुधराज, निवासी सालापुर खेड़ा, बिजवासन, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-23 द्वारका में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के लिए एसएचओ इंस्पेक्टर बिजेंद्र छिल्लर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच टीम ने चोरी की वारदात के बाद आरोपी के संभावित रास्ते को खंगालने के लिए व्यापक स्तर पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस के अनुसार सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन से बिजवासन, कापसहेड़ा और भरथल की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई गई।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मेट्रो स्टेशन के आसपास से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला एक युवक कई चोरी की बाइक अपने पास रखे हुए है और उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भरथल गांव में जाल बिछाया और धीरज को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर मेट्रो स्टेशन के आसपास से कई मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन के पीछे फूलों की खेती वाले खेत में पहुंची, जहां से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके अलावा धूलसिरस में डीडीए की खाली जमीन से एक और मोटरसाइकिल बरामद की गई।

नशे की लत के चलते चोरी शुरू करने का दावा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दो भाइयों और दो बहनों के साथ सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन के पीछे फूलों की खेती से जुड़ा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नशीले पदार्थों के सेवन की आदत के कारण मोटरसाइकिल चोरी करना शुरू किया। वह चोरी की बाइक को छिपाकर बाद में ग्राहक तलाशकर बेचने की कोशिश करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद पांचों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच में शामिल कर लिया है। बरामद वाहनों के संबंध में थाना सेक्टर-23 द्वारका में दर्ज पांच ई-एफआईआर से लिंक सामने आया है।

पांच मामलों का खुलासा

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी से वर्ष 2025 और 2026 में थाना सेक्टर-23 द्वारका में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के कुल पांच मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदातों में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं तथा चोरी के वाहनों को बेचने के लिए उसके संपर्क में कौन लोग थे।

द्वारका जिला पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र के जरिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox