नताशा दलाल संग वरूण धवन ने लिए सात फेरे, तस्वीरें आईं सामनें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नताशा दलाल संग वरूण धवन ने लिए सात फेरे, तस्वीरें आईं सामनें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भावना शर्मा/बाॅलीवुड-एंटरटेनमेंट/महाराष्ट्र/- बीते रविवार बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग सात फेरे ले लिए हैं। कोविड19 के नियमों की अवहेलना ना करते हुए वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें खुद वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा है, जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया। इन तस्वीरों में दोनों ही बहुत खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CKb3BcTBEMs/

वरुण ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वरुण और नताशा वरमाला डालकर बैठे हुए हैं, वहीं तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहें हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर फेरे लेतें नजर आ रहे हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग स्थित मेंशन हाउस में हुई है। इस मौके पर दोनों ही परिवारों से कुछ खास दोस्त ही उपस्थित रहे। वरुण और नताशा की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी के रूप में हुई है। जिसमें दोनों ही बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आए। आपको बता दें वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। दोनों को एक साथ पार्टीज में और फंक्शंस में भी स्पॉट किया जाता था। साल 2018 से ही इनकी शादी के कयास लगाए जा रहे थे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को देखते हुए इस में कुछ चुनिंदा लोगों को न्यौता दिया गया था। कार्यक्रम में करण जौहर और मनीष मल्होत्रा जैसी कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। वहीं बॉलीवुड जगत के कई सितारे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox