दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन से सरकार ने किया इंकार, अटकलों पर लगाया विराम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन से सरकार ने किया इंकार, अटकलों पर लगाया विराम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की राजधानी दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन नहीं होगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह कह कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। जैन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि पुनरू लॉकडाउन लगाना प्रभावकारी कदम होगा,  सभी का मास्क पहनना ज्यादा फायदेमंद होगा।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर का पीक गुजर चुका है तीसरी लहर अब धीरे-धीरे कम हो रही है। जून में पॉजिटिविटी रेट औसतन 37ः थी। तीसरी लहर में औसतन पॉजिटिविटी रेट 15 है, जो अब धीरे-धीरे कम हो रही है। 
जैन ने कहा कि कल दिल्ली में 3235 पॉजिटिव केस सामने आए थे। 7606 मरीज ठीक हुए थे। 95 मौतें हुईं थीं। अभी दिल्ली में 8700 बेड भरे हुए हैं और 7900 खाली हैं। 
  आपको बता दें कि दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 3235 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। जबकि संक्रमण से 95 लोगों ने दम तोड़ा था। राजधानी में रविवार को 21098 जांच की गई थीं। इसमें 9221 आरटी-पीसीआर जांच और 11877 रैपिड एंटीजन जांच शामिल थीं। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 15.33 प्रतिशत है। रविवार को 7606 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। 
दिल्ली में अब तक कुल 54,49,570 जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कुल 4,85,405 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 4,37,801 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस की वजह से अब तक कुल 7614 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 39,990 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 27089 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 4358  हो गई है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox