चिल्ला बार्डर को एक दिन के लिए जाम करेंगे किसान नेता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चिल्ला बार्डर को एक दिन के लिए जाम करेंगे किसान नेता

-भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने किया एलान, तारीख अभी तय नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर 100 से अधिक दिनों से किसान आंदोलन चल रहा है। किसान अब पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। जिसे देखते हुए किसान अब केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए अपनी नई रणनीति पर काम कर रहा है। जहां किसान नेता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत युवाओं से किसान आंदोलन में भाग लेने की अपील कर रहे है वही चिल्ला बॉर्डर को भी सिर्फ एक दिन के लिए बंद करने की नीति पर भी काम कर रहे है। हालांकि अभी समिति की तरफ से तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन किसान नेता का कहना है कि जल्द ही तारीख तय कर बॉर्डर को ब्लॉक करेंगे।
नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच कई स्तर की वार्ता के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका है। किसानों के नेता राकेश टिकैत अब कई राज्यों में रैली कर सरकार पर दबाव बनाने को अन्नदाताओं के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि बीते डेढ़ महीने से बॉर्डर पर ही उन्होंने अपने सभी त्यौहार मनाए हैं। इसी प्रकार होली भी यहीं मनाई जाएगी। इसके तहत सभी तैयारी की जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी गौरव टिकैत ने बताया कि इस बार देश की सबसे बड़ी ऐतिहासिक होली गाजीपुर बॉर्डर पर मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को बॉर्डर पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह पंचायत प्रति माह मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में आयोजित होती है, जो कि चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत के द्वारा बुलाई जाती थी। वह पंचायत इस बार यहां गाजीपुर बॉर्डर पर होने जा रही है। इसी पंचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बीते कुछ दिनों से बॉर्डर पर किसानों की संख्या बढ़ रही है। हर गांव से किसानों के धरना स्थल पर आने का आह्वान किया जा रहा है। 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाने के लिए युवाओं को बुलाया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox