AI समिट में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर सियासी घमासान, भाजपा का कांग्रेस पर वार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

AI समिट में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर सियासी घमासान, भाजपा का कांग्रेस पर वार

-मनोज तिवारी का कांग्रेस पर निशाना

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  भारत में हो रहे एआई समिट का समापन हो गया है। शुक्रवार यानी 20 फरवरी को एआई समिट में यूथ कांग्रेस ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था। यूथ कांग्रेस ने भारत-अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद भाजपा ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की।

अब यूथ कांग्रेस के इस प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में भी कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को भी तोड़ दिया।

मनोज तिवारी का कांग्रेस पर निशाना
विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को इस देश विरोधी काम के लिए माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एआई समिट में 80से अधिक देशों से आए प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना की है लेकिन, कांग्रेस ने एआई समिट को बदनाम करने की कोशिश की। मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत के गौरव को बदनाम करने की कोशिश की। मनोज तिवारी ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देशद्रोह बताया है और कहा कि जनता इसका जवाब देगी।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कोर्ट में पेश
एआई समिट में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 4 यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। इनकी पहचा यूथ कांग्रेस के सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है। वहीं, बचाव पक्ष ने कहा कि यह सभी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इन लोगों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। साथ ही ये भी कहा गया कि इन लोगों को राइट टू प्रोटेस्ट का अधिकार है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox