आतंकी मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षा एजेंसियों ने किया बड़ा खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आतंकी मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षा एजेंसियों ने किया बड़ा खुलासा

-दिल्ली में हमले को लेकर अलर्ट -कई इलाकों की बढ़ाई गई सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर/सिमरन मोरया/-  जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता की वजह से एक बड़ा आतंकी हमला टल गया। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सड़क किनारे इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस बरामद हुआ।

कोहेस्तान कॉलोनी के पास ही गुलाब शेख मोहल्ले में सड़क किनारे एक बैग में रखा गया था। हालांकि, एजेंसियों को इसकी जानकारी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर आईडी को निष्क्रिय कर दिया गया।      

इससे एक दिन पहले ही बारामुला जिले के जांबाजपोरा इलाके में आईडी पाया गया था। सेना ने आईईडी मिलने के बाद बड़ी सावधानी से इसे निष्क्रिय कर दिया है। सेना कहा कहना है कि यह आतंकियों की नापाक साजिश है। बता दें कि घाटी में सुरक्षाबलों की सतर्कता और एजेंसियों के अलर्ट रहने की वजह से कई हादसे टल गए हैं।

दिल्ली में हमले को लेकर अलर्ट
सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा आईईडी हमले की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि 6फरवरी को पाकिस्तान के पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए ब्लास्ट के बाद यह संगठन भारत में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे हैं।

कई इलाकों की बढ़ाई गई सुरक्षा  
सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली के लाल किले, चांदनी चौक और आसपास के मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बलों को तैनत किया गया है। दूसरी तरफ संदिग्ध गतिविधियों की

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox