नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में DTC बस की टक्कर से स्कूटर सवार 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्कूल जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने छोटे भाई के साथ स्कूटर पर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान DTC की एक बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय कायना पाल की मौत हो गई। वह ईस्ट प्वाइंट स्कूल में पढ़ती थी।
बच्ची के पिता अमन पाल ने बताया कि उनकी बेटी अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वसंत कुंज में भी सड़क हादसे में युवक की मौत
वहीं, दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 25 जुलाई को हुए एक अन्य सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, नांगल देवत रेड लाइट के पास फिसलन भरी सड़क पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई और नाले में जा गिरी।
हादसे के समय कार में युवक के साथ उसकी महिला मित्र भी मौजूद थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई।
महिला मित्र की थी कार
पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल कार महिला सहयात्री के नाम थी, लेकिन घटना के वक्त कार युवक चला रहा था। दोनों अमेरिका के एक ही संस्थान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे और वहीं उनकी दोस्ती हुई थी।
पुलिस दोनों घटनाओं से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। राजधानी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


More Stories
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!
दो चोरी की बाइक के साथ ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चाकू की नोक पर लूट!
बिजली मीटर लगाने के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
14 साल की उम्र में घर से भागी किशोरी बनी मानव तस्करी गिरोह की सरगना