भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

-देहरादून पुलिस की कार्रवाई, फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का सौदा करने का आरोप

देहरादून/सिमरन मोरया/-  उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन बेचने का झांसा देकर पीड़ित से लाखों रुपये ठग लिए।

डॉक्टर ने दर्ज कराई थी शिकायत
यह मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, निवासी हरबर्टपुर, विकासनगर ने 5 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि रजनीश सैनी, प्रियाशु सैनी, हर्षवर्धन और दीपक समेत अन्य लोगों ने आपराधिक साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर उनसे 65 लाख रुपये ले लिए।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

जांच के बाद दर्ज हुआ केस
शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सहसपुर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मिले दस्तावेजी साक्ष्यों में आरोपी दीपक की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

धर्मावाला से हुई गिरफ्तारी
लगातार कार्रवाई करते हुए सहसपुर पुलिस ने 5 अगस्त 2026 को आरोपी दीपक को धर्मावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में सुद्धोवाला जिला कारागार भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र मदन सिंह, निवासी वार्ड नंबर-4, आसनपुल फतेहपुर, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

एसएसपी ने दिए हैं सख्त कार्रवाई के निर्देश
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को भूमि संबंधी धोखाधड़ी और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox