हरियाणा/बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में एक अनूठे योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के तैराकों ने स्विमिंग पूल के अंदर और पानी में योगाभ्यास कर फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान तैराकों ने पानी के भीतर सांस रोककर विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। उनके इस अनोखे प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और योग तथा तैराकी के समन्वय का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं भी खिलाड़ियों के साथ योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

अनिल खत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं और तनावमुक्त रहकर बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने योग और खेलों के समन्वय के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।


More Stories
ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार
दो सप्लायर गिरफ्तार! द्वारका पुलिस की जब्त में 4.43 किलो गांजा
ग्रुप सेंटर ‘CRPF’ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस ने युवक की बचाई जान!
उत्तराखंड के न्यायालय परिसर में मनाया गया योग दिवस