
ऋषिकेश/सिमरन मोरया/- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को न्यायालय परिसर ऋषिकेश में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं तथा न्यायालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।
योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक आरती मित्तल ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला जज कुंवर अमनिंद्र सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद सिंह बर्मन तथा अपर सिविल जज तान्या मिद्धा सहित न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता की। इसके अलावा बार एसोसिएशन ऋषिकेश के महासचिव राज कौशिक, उपाध्यक्ष सुरेश नेगी, संयुक्त सचिव कृष्ण पांडेय, पुस्तकालय अध्यक्ष लक्षित खरोला, कोषाध्यक्ष विनोद मिश्रा, पूर्व महासचिव सुनील नवानी तथा अन्य अधिवक्तागण भी योग सत्र में शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन और निरोगी समाज के संकल्प के साथ हुआ।





More Stories
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
14वें (पूर्व) उपराष्ट्रपति, भारत जगदीप धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ परमार्थ निकेतन पहुंचे
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
मोदी की गारंटी’ की याद दिलाने कलेक्टोरेट पहुंचे कर्मचारी, सड़कों पर गूंजा आक्रोश
UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन