द्वारका पुलिस ने दो नाइजीरियाई भगोड़ों को धर दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-एनडीपीएस और विदेशी अधिनियम मामलों में वांछित आरोपी लंबे समय से अदालत में पेशी से बच रहे थे

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो विभिन्न मामलों में अदालत की कार्यवाही से बच रहे थे। इनमें एक आरोपी एनडीपीएस मामले में घोषित भगोड़ा अपराधी था, जबकि दूसरे के खिलाफ विदेशी अधिनियम के मामले में कार्रवाई की जा चुकी थी।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के सन्दर्भ में बताया कि  एसीपी ऑपरेशन सेल सुभाष मलिक के पर्यवेक्षण में एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम लगातार ऐसे अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी, जो जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।

इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 16 जून को विदेशी नागरिकों के सत्यापन अभियान के दौरान उत्तम नगर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमादिना हिलरी ऑगस्टिन और स्टेनली एनेक्वे के रूप में हुई है, दोनों नाइजीरिया के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, सोमादिना हिलरी ऑगस्टिन वर्ष 2020 में विकासपुरी थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट, जालसाजी और विदेशी अधिनियम से संबंधित मामले में आरोपी है। इस मामले में उसके कब्जे से व्यावसायिक मात्रा में हेरोइन बरामद हुई थी। अदालत ने उसे 6 अप्रैल 2026 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था।

वहीं, दूसरा आरोपी स्टेनली एनेक्वे निहाल विहार थाने में दर्ज विदेशी अधिनियम के एक मामले में वांछित था। उसके खिलाफ अदालत में उपस्थित न होने पर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को संबंधित अदालत में पेश कर दिया है तथा संबंधित थानों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास कर रहे थे।

द्वारका पुलिस ने कहा कि अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox