दिल्ली पुलिस ने बचाई युवक की जान!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-ISBT कश्मीरी गेट पर संकट में फंसे व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित बचाया

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तर जिला पुलिस के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के जवानों ने त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक संकटग्रस्त व्यक्ति को सुरक्षित बचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।

उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बंथिया ने मामले के सन्दर्भ मैं बताया कि  19 जून को कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी परिसर में एक व्यक्ति के गंभीर संकट में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पीपी आईएसबीटी के हेड कांस्टेबल अजय और कांस्टेबल पीयूष तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पीपी आईएसबीटी प्रभारी एसआई नवीन संधू भी वहां पहुंच गए।

मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने स्थिति का शांतिपूर्वक आकलन किया और संबंधित व्यक्ति से लगातार बातचीत कर उसे शांत करने का प्रयास किया। साथ ही, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। पुलिसकर्मियों ने साहस और संयम का परिचय देते हुए समन्वित प्रयासों से व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा लिया।

जांच के दौरान व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद कमरान के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क किया। परिवार ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। आवश्यक सत्यापन और परामर्श के बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल अजय और कांस्टेबल पीयूष की त्वरित प्रतिक्रिया, साहस और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उनके इस सराहनीय कार्य की पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है।

यह घटना दिल्ली पुलिस की गम्भीरता, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox