रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का शानदार प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-9 पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान, नशामुक्त भारत अभियान में दिया फिटनेस का संदेश

बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-  भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर राजघाट स्थित गांधी दर्शन में आयोजित 24वें रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज एवं योगाथॉन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ समूह ने न केवल बहादुरगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बीआरजी के 75 से अधिक धावकों ने भाग लिया और नशामुक्त भारत तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

10 किलोमीटर चैलेंज रन में बीआरजी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
.
50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रणबीर सिंह सांगवान ने प्रथम, धर्मवीर सैनी ने द्वितीय और देवेंद्र किशोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
. 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में शलभ खरे ने प्रथम स्थान हासिल किया।
. वहीं 40+ वर्ग में सुधीर तेवतिया और सारिका यादव ने द्वितीय तथा सत्यवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
. 60+ वर्ग में कृष्णा राणा प्रथम और आर. के. मोर द्वितीय स्थान पर रहे।

पदक विजेताओं के अलावा बीआरजी के अन्य धावकों ने भी पूरे उत्साह के साथ दौड़ पूरी कर नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप को स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस को बढ़ावा देने, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। समूह के संस्थापक दीपक छिल्लर ने संगठन की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।

इस अवसर पर दीपक छिल्लर ने कहा कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का उद्देश्य केवल दौड़ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और पदक विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित अभियानों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।

राजघाट में आयोजित इस प्रतियोगिता में बीआरजी की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि खेल, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में बहादुरगढ़ के खिलाड़ी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox