ग्रुप सेंटर ‘CRPF’ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-अधिकारियों और जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रुप सेंटर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कैरिपुरबल, नई दिल्ली में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं- विनय कुमार सिंह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विनय कुमार सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों, योग साधकों, जवानों और उनके परिवारों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन का आधार है।

योग सत्र का संचालन ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ संस्था के प्रशिक्षित योगाचार्य श्री रोहित और उनकी टीम ने किया। उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में डीआईजी विनय कुमार सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट श्री विजय कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में किया गया। योग सत्र में प्रथम सिग्नल बटालियन तथा कंपोजिट अस्पताल, नई दिल्ली के अधिकारियों और जवानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में योगाचार्यों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox