हरियाणा सरकार ने चुनाव से पहले OBC को दिया बड़ा तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा सरकार ने चुनाव से पहले OBC को दिया बड़ा तोहफा

-सीएम नायब सिंह सैनी ने ओबीसी समाज को नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने का किया ऐलान

हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कल्याण और युवाओं को सरकारी नौकरियों में बड़ा लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में पहले नौकरियों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण के अंदर, क्रीमी लेयर की वार्षिक आय 6 लाख रुपये थी. अब प्रदेश सरकार की नौकरियों में क्रीमी लेयर बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक की जाएगी. भारत सरकार की तर्ज पर इसमें वेतन और कृषि से आय को शामिल नहीं किया जाएगा, इससे लाखों लोगों को लाभ होगा.

पिछड़े वर्गों को मिलेगा 27 प्रतिशत आरक्षण
सीएम नायब सैनी ने यह भी घोषणा की कि ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों में पिछड़े वर्गों का आरक्षण 15 प्रतिशत है. इसे केंद्र सरकार की तर्ज पर 15 प्रतिशत से बढ़ाकर सभी पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत किया जाएगा. इसके अलावा, नौकरियों में पिछड़ा वर्ग-ए और बी के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा. इसके लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने ओबीसी वर्ग के युवाओं को रोजगार सहज ढंग से मिले, इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भी नियुक्ति के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही.

ओबीसी वर्ग को पूरा मान-सम्मान दे रही सरकार
गुरुग्राम में ओबीसी मोर्चा सर्व समाज समरसता सम्मेलन में रविवार को सीएम नायब सिंह बतौर मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि ओबीसी समाज के हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह सजग हैं. ओबीसी वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जा रहा और केंद्र-प्रदेश सरकार निरंतर योजनाओं को क्रियान्वित करते हुए ओबीसी वर्ग को पूरा मान-सम्मान देने का काम कर रही है.

‘नूंह जिला केंद्र सरकार की आकांक्षी योजना में शामिल’
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केंद्र ने न केवल ओबीसी वर्ग, बल्कि देश के पिछड़े इलाकों को आकांक्षी जिला घोषित कर सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाए हैं. हरियाणा का नूंह जिला केंद्र सरकार की आकांक्षी योजना में शामिल किया गया है, इसके तहत वहां निरंतर विकास योजनाएं दी जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ओबीसी समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए 12,000 से 20,000 रुपये तक छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है. ओबीसी वर्ग के कौशल विकास पर भी सरकार पूरा फोकस कर रही है.

‘18 ट्रेड में प्रशिक्षण देने के लिए 13,000 करोड़ रुपये का बजट’
सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भगवान विश्वकर्मा योजना’ के तहत समाज के लोगों के लिए 18 ट्रेड में प्रशिक्षण देने के लिए 13,000 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है. इस योजना के तहत ओबीसी वर्ग के लोग अपारंपरिक कार्यों में आगे बढ़ सकें, इसके लिए भी योजना चलाई है. उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रशिक्षण के दौरान ओबीसी वर्ग के लोगों को 500 रुपये प्रतिदिन की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोर्स पूरा होने के बाद 15,000 रुपये की किट भी प्रशिक्षणार्थियों को दिए जाने का प्रावधान है. केंद्र और प्रदेश सरकार ने दस साल के कार्यकाल में जितना लाभ ओबीसी वर्ग को दिया है, उतना पूर्व की विपक्ष की सरकार ने कभी भी नहीं दिया. प्रदेश सरकार ने दस साल के कार्यकाल में ओबीसी वर्ग को पूरा मान-सम्मान देते हुए हर वर्ग के उत्थान में अहम भूमिका निभाई है.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox