श्री दरबार साहिब में योगा करने वाली लड़की को मिली राहत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्री दरबार साहिब में योगा करने वाली लड़की को मिली राहत

-अर्चना मकवाना ने सोशल मीडिया पर सभी से मांगी माफी, अपलोड की गई तस्वीरों को भी हटाया गया

पंजाब/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में योगा करने वाली लड़की अर्चना मकवाना को लेकर अहम खबर सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात पुलिस ने अर्चना मकवाना को सुरक्षा दी है। बता दें कि अर्चना के खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज किया है। अर्चना गुजरात के वडोदरा की रहने वाली है और फैशन डिजाइनर है। वह हाउस ऑफ अर्चना के नाम से अपना ब्रांड भी चलाती है।

गौरतलब है कि अर्चना मकवाना ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बाद गुजरात पुलिस और गुजरात सरकार को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए धन्यवाद किया है और कहा कि, मैं सेफ हूं वडोदरा क्राइम ब्रांच ने मुझे सुरक्षा दे दी है। बता दें अर्चना ने इस मामले संबंधी इंस्टाग्राम पर माफी मांग ली थी लेकिन उसका आरोप है कि उसे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।

इसी बीच योगा गर्ल अर्चना मकवाना की बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो कि चर्चा का विषय बनी हुई है। उधर, शिरोमणि कमेटी के प्रधान हरविंदर सिंह धामी ने कहा कि अगर लड़की श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर अपने गुनाह की माफी मांगती है तो अधिकारी इस बारे में विचार कर सकते है। हालांकि धामी ने कहा कि उक्त लड़की माफ करने योग्य नहीं है।

क्या है मामला
आपको बता दें कि गुजरात के वडोदरा की अर्चना मकवाना ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री दरबार साहिब परिसर में योग किया, जिसको लेकर काफी विरोध हुआ। इसके बाद 22 जून को अर्चना ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और अपलोड की गई तस्वीरें भी हटा दीं। अर्चना ने लिखा- मेरा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। अगर ऐसा हुआ है तो मैं सभी से माफी मांगती हूं।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox