
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मध्यप्रदेश की विदिशा सीट से सांसद का चुनाव लड़ रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता शिव राज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट पर सबसे बड़ी जीत दर्ज कर एक नया इतिहास बना दिया है। उन्होने अपने प्रतिद्वंद्वी को 8,20,868 मतो से परास्त किया।

मध्यप्रदेश में विधानसभा में शिव राज सिंह चौहान को फिर से मुख्यमंत्री नही बनाये जाने के बाद भी उन्होने खुले मन से प्रदेश में भाजपा को मजबूती प्रदान करने का काम जारी रखा। यही कारण है कि भाजपा ने एकबार फिर मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालोकि पिछली बार एक सीट कांग्रेस के पास थी लेकिन इसबार भाजपा ने 29 की 29 सीटें जीत ली है। इस जीत में शिव राज सिंह चौहान ने बड़ा काम किया है। भाजपा कार्यकर्ता विदिशा में जश्न मना रहे हैं।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन
नजफगढ़ थाना रोड पर नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन