शेयर बाजार में भारी गिरावट, मची हाहाकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शेयर बाजार में भारी गिरावट, मची हाहाकार

-सेंसेक्स और निफ्टी में अंक भारी मात्रा में गिरे धड़ाम

शेयर बाजार/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मंगलवार (4 जून) को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज का दिन स्टॉक मार्केट के लिए अहम रहने वाला है। सेंसेक्स में 6000 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई है, ये 72,000 के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी करीब 1800 से ज्यादा अंकों की गिरावट है। सेंसेक्स में 6000 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है, जिसकी वजह से बाजार निवेशकों को 43 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। दोपहर 1 बजे के करीब बाजार ने रिकवरी की है, हालांकि बाजार में अभी भी 4000 अंकों से ज्यादा की गिरावट है।

सुबह में सेंसेक्स करीब 1.80% गिरकर 75,180 के आसपास खुला। निफ्टी भी 1.70% से ज्यादा की गिरावट लेकर 22,900 के ऊपर खुला। निफ्टी बैंक 1.90% की गिरावट के साथ निफ्टी 50,000 के लेवल पर खुला। India VIX में आज 43 फीसदी तक का उछाल दिख रहा है।

. दोपहर 13:07 बजे के करीब सेंसेक्स 4534 अंक टूटकर 71,934 पर वहीं निफ्टी 1,433 अंक फिसल कर 21,830 के स्तर पर कारोबार करता दिखा

. 12:25 बजे सेंसेक्स 6081 अंक गिरा ये 70,387 के स्तर पर जबकि निफ्टी 1,893 अंक गिरा, ये 21,370 के स्तर पर कर रहा कारोबार
. 12:08 बजे सेंसेक्स 5021 अंक गिरा ये 71,447 के स्तर पर जबकि निफ्टी 1,598 अंक गिरा, ये 21,665 के स्तर पर कर रहा कारोबार
. 12:00 बजे सेंसेक्स 4367.31 (5.71%) अंक गिरा ये 72,101.47 के स्तर पर जबकि निफ्टी 1,334.65 (5.74%) अंक गिरा, ये 21,929.25 के स्तर पर कर रहा कारोबार
. 11:02 बजे सेंसेक्स 3257.88 (4.26%) अंक गिरा ये 73,210.90 के स्तर पर जबकि निफ्टी 973.70 (4.19%) अंक गिरा, ये 22,290.20 के स्तर पर कर रहा कारोबार
. 10:53 बजे सेंसेक्स 2495.25 (3.26%) अंक गिरा ये 73,973 के स्तर पर जबकि निफ्टी में 810.65 (3.48%) अंक की गिरावट रही, ये 22,453.25 के स्तर पर कर रहा कारोबार
. 10:25 बजे सेंसेक्स 1700.81 (2.22%) अंक गिरकर 74,767.97 के स्तर और निफ्टी 508.45 (2.19%) अंक टूटा, ये 22,755.45 के स्तर पर कर रहा कारोबार।
. 9.30 बजे सेंसेक्स 2695.57 (3.53%) अंक गिरकर 73,773.21 के स्तर, वहीं निफ्टी 769.35 (3.31%) अंक गिरकर 22,494.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सरकारी शेयरों में दबाव
आज Nifty PSE इंडेक्स में 3.5% तक की गिरावट देखने को मिली। इस इंडेक्स के 20 स्टॉक्स गिरावट के साथ कामकाज करते नजर आए। इस इंडेक्स से NHPC, REC जैसे स्टॉक्स में बिकवाली देखने को मिली। इस इंडेक्स में शामिल नहीं होने वाले सरकारी कंपनियों के स्टॉक की बात करें SJVN, Bharat Electronics, IRCTC और RVNL में 10% तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox