
सोमवार की देर रात दो युवकों की लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज के शिवकुटी थानाक्षेत्र में अपट्रान चैराहे के पास इस घटना को अंजाम दिया गया दीपावली की रात दावत के दौरान किसी बात पर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और खूनखराबा मच गया।
पुलिस ने इस मामले में मारे गए एक युवक के मामा को हिरासत में लिया है। घटना के पीछे जमीन संबंधी पुराने विवाद को भी पुलिस खंगालने में जुट गई है। हत्या की वारदात रात 10 बजे के करीब अपट्रान चैराहे के पास हुई। बताते हैं कि दीपावली पर्व की खुशी में नयागांव निवासी आनंद ने दावत दी थी। रात को जुए की फड़ भी बैठी थी।
इसी दौरान आनंद और उसके रिश्तेदार नन्हे के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक बात बढ़ने पर आनंद ने अपने रिश्तेदार को दौड़ा लिया। वह शोर मचाते हुए पास में ही अपने दोस्तों के घर की तरफ भागा। वहां से अपने दोस्तों के साथ लाठी, डंडा व रॉड लेकर वह आया और उसने आनंद व उसके दोस्त जुनैद उर्फ दोसा निवासी मेहंदौरी सिलखाना पर हमला बोल दिया। दोनों युवकों को घेर कर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस के मुताबिक आनंद की मां अपने मायके में रहती थी। वहां उसे जमीन का एक टुकड़ा मिला था। जमीन को लेकर आनंद व उसके मामा के बीच पुराना विवाद होने की भी पुलिस को जानकारी मिली है।


More Stories
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो विस्तार को हरी झंडी, सेक्टर-61 से सेक्टर-4 तक बनेंगे नए स्टेशन
एटा में दिल दहला देने वाली वारदात: 90 मिनट में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या
दिल्ली हाईकोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
बदायूं में प्रभात फेरी को लेकर तनाव, पुलिस लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल
कपसाड़ कांड में बड़ा मोड़: आरोपी पारस की उम्र पर विवाद
आगरा में बढ़ी ठंड ने बढ़ाई परेशानी, स्कूलों की छुट्टियां फिर बढ़ीं