अयोध्या फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अयोध्या फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

आगरा/उत्तरप्रदेश/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- बेवर और भोगांव थाना में दो लोगों पर अयोध्या फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और गलत संदेश प्रसारित करने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा।
अयोध्या मामले को लेकर देश भर में अलर्ट है। शनिवार को फैसला आने के बाद जिले में अमन चैन कायम रहे। सुरक्षा को लेकर डीएम, एसपी, एएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसबल सुरक्षा की कमान संभाले रहा। उधर साइबर सेल भी सोशल मीडिया पर नजर बनाए रही।

रविवार को सोशल मीडिया पर शिव पाठक बाबा नाम के युवक ने अयोध्या मामले को लेकर एक पोस्ट की। इस पर नजर पड़ते ही साइबर सेल सतर्क हो गई। कस्बा प्रभारी शुभम सिंह ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। वहीं बेवर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक गलत सूचना प्रसारित किए जाने के मामले में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई विकास भारती ने विकास तिवारी नाम के युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को अयोध्या मामले को लेकर अलर्ट था। इस बीच विकास नाम के शख्स ने जमीन के विवाद में महिला को गोली मार कर हत्या किए जाने की पोस्ट की। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि शनिवार को कासगंज में भी एक युवक को गिरफ्तार किया था। बता दें कि शनिवार को फैसला आने पर दोपहर बाद पटियाली के मोहल्ला कटरा निवासी अंकुर मिश्रा पुत्र रामौतार मिश्रा ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
कर दी। सोशल मीडिया निगरानी सेल ने पोस्ट देखने के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। डीएम सीपी सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने मामले को गंभीरता से लिया और पटियाली पुलिस को निर्देश दिए कि तत्काल आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करें और पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कराएं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox