
हरदोई/उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाने के बाद उसकी मां ने सदमे में मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि इलाके में शोक का माहौल है।
मामले की जानकारी-
यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी इलाके की है। जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर रामप्रकाश गुप्ता का 17 वर्षीय बेटा हिमांशु गुप्ता मंगलवार शाम घर पहुंचा। कुछ समय बाद वह अपने कमरे में चला गया, जहां उसने फांसी लगा ली।
इसी दौरान उसकी मां गीता देवी ने बेटे को फंदे से लटका देखा। बेटे की यह स्थिति देखकर वह गहरे सदमे में आ गईं और मकान की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा दोनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद मां और बेटे दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर द्वारा फांसी लगाने के बाद मां ने सदमे में यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किशोर ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार की नई जानकारी सामने आती है, तो उसके अनुसार मामले में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।





More Stories
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए