10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता

-चेक बाउंस मामले में घोषित थे अपराधी, गाजियाबाद से दबोचे गए पति-पत्नी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 से 12 वर्षों से फरार चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चेक बाउंस के मामलों में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किए गए थे और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहे थे।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर एंटी-जेल बेल एवं प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल की टीम को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान सौंपा गया था। एसीपी ऑपरेशन सुभाष मलिक की निगरानी में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रमेश चंद तंवर और उसकी पत्नी कामिनी, जो पिछले एक दशक से फरार चल रहे थे, वर्तमान में अमन अपार्टमेंट, राजेंद्र नगर, गाजियाबाद में रह रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रमेश चंद तंवर को वर्ष 2014 में द्वारका कोर्ट ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था, जबकि कामिनी को वर्ष 2015 में इसी अधिनियम के तहत दर्ज एक अन्य मामले में अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। द्वारका पुलिस का कहना है कि फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अदालतों में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox