द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल

- 400 क्वार्टर शराब और वैगनआर कार जब्त -द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई, आदतन आरोपी को पीछा कर दबोचा गया

नई दिल्ली/सिमरन  मोरया/-  दिल्ली पुलिस के द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 400 क्वार्टर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वैगनआर कार बरामद कर जब्त कर ली है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल लगातार अवैध शराब की तस्करी में शामिल अपराधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कान्हा राम (45) अवैध शराब की खेप लेकर छावला स्थित श्याम विहार फेज-2 क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। संदिग्ध वैगनआर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 180 एमएल के 400 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई।

आरोपी की पहचान-
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कान्हा राम, निवासी श्याम विहार फेज-2, छावला, दिल्ली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज तीन मामलों में शामिल रह चुका है।

इस संबंध में छावला थाना में एफआईआर के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध शराब की आपूर्ति किस नेटवर्क के माध्यम से कर रहा था और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

द्वारका जिला पुलिस का कहना है कि “नशे पर लगाम, देश को सलाम” अभियान के तहत नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके और समाज को सुरक्षित बनाया जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox