
नजफगढ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/- कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपियों के पकड़े जाने पर यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हम आरोपियों व साजिशकर्ताओं से गहन पूछताछ कर मामले की विवेचना करेंगे।
हत्यारों द्वारा लगातार लोकेशन बदलने पर उन्होंने कहा कि यह यूपी पुलिस का खौफ ही था कि हत्यारे यहां-वहां भागते रहे। राज्य में एसटीएफ व एटीएस की टीमें सक्रिय थीं जिससे हत्यारे एक जगह पर रुक नहीं सके और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी नहीं इस्तेमाल कर रहे थे।
उन्होंने हत्या के कारणों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया और बोले कि पूछताछ करने के बाद मामले की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। बता दें कि दोनों मुख्य आरोपियों मोइनुद्दीन और अशफाक को एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।





More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र में शिरकत करने के लिए CM धामी पहुंचे
द्वारका में 53 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
त्रिपुरा के युवक को ‘चीनी’ कहने पर एक्शन… कोर्ट ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को भेजा जेल