सावधान अब बच्चों में भी बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सावधान अब बच्चों में भी बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा

बच्चों के खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत कोरोना महामारी के बाद बच्चों में दिख रहा हर्ट अटैक की बीमारी का सब ठीक है

मानसी शर्मा /- हार्ट अटैक के मामले अब इन दिनों सिर्फ बूढ़े और बड़ों में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी देखने को मिल रहे हैं। हार्ट अटैक का खतरा अब छोटे-छोटे बच्चों में भी देखने को मिल रहा है । आपको बता दें कि हाल ही में, गुजरात से एक दर्दनाक मामला सामने आया, जब स्कूल में लंच के दौरान एक स्टूडेंट को सीढ़ियों पर हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।
इससे पहले भी तेलंगाना के एक गांव में 13 साल की बच्ची की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. देश में बच्चों में बढ़ती दिल की बीमारियों से हर किसी को चिंता में डाल दिया है. अभी तक बच्चों में हार्ट अटैक को लेकर माता-पिता निश्चिंत रहते थे लेकिन अब इस तरह के केस ने उन्हें भी परेशान कर दिया है।
कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से बच्चों का रूटीन पूरी तरह से खराब हो गया था। देर रात तक जगना, मोबाइल में बिजी रहना, गेम खेलना और फिर सुबह देर से उठना, ये सारी चीजें ने उनके फिजिकल और मेंटल हेल्थ को प्रभावित किया है। इस तरह की लाइफस्टाइल भी बच्चों में हार्ट अटैक का कारण बन रही है।
कुछ युवा और किशोर अनहेल्दी डाइट, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा का सेवन करते हैं जिसके कारण उनके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से हृदय में रक्त परिसंचार में भी कमी हो सकती है और इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
युवाओं में तंबाकू और अन्य नशीली पदार्थों का सेवन करने से हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। धूम्रपान, तम्बाकू या अन्य नशीली पदार्थों के सेवन से हार्ट के ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

बच्चों में हार्ट अटैक के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं-
खाना खाने में परेशानी होना
सांस लेने में तकलीफ
थोड़ा सा चलने पर ही हांफने लगना
सही तरह से विकास न हो पाना
चक्कन आना, जोड़ों और छाती में दर्द
स्किन या होठों के पास नीले निशान का पड़ना

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox