जामनगर में रोचक होगा चुनावी मुकाबला, भाजपा ने जडेजा की पत्नी को बनाया प्रत्याशी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जामनगर में रोचक होगा चुनावी मुकाबला, भाजपा ने जडेजा की पत्नी को बनाया प्रत्याशी

-कांग्रेस दे सकती है बहन को टिकट

जामनगर/गुजरात/- गुजरात विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पिछले छह बार से राज्य में बीजेपी की सत्ता है। बीजेपी अपने इस अजेय किले को खोने के मूड में बिलकुल नहीं है। इसलिए बहुत सोच-समझकर उम्मीदवारों का चयन कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी को सियासी पिच पर उतारने का फैसला लिया है। पार्टी ने उन्हें जामनगर नॉर्थ से अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस बना सकती है बहन को प्रत्याशी
इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसी अटकलें हैं कि उनकी बहन नैना भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतर सकती हैं। जडेजा की पत्नी रीवा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन की थी। इसके कुछ समय बाद उनकी बहन कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। पार्टी ने उन्हें जिला अध्यक्ष बनाया। वो सियासत में काफी एक्टिव रहती हैं और लोगों के बीच उनकी काफी पैठ है।

कौन हैं रिवाबा सोलंकी
रिवाबा गुजरात के राजकोट की रहने वाली हैं। उनके पिता बिजनेसमैन हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद वे लंबे समय तक सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। साल 2016 में उन्होंने रवींद्र जडेजा से शादी की थी। बीजेपी में आने से पहले रिवाबा राजपूत समुदाय के संगठन करणी सेना की सदस्य रह चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद से उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में मंच पर देखा जा चुका है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox