नजफगढ़/- जिला दक्षिण-पश्चिम में महिलाओं के हौंसले को सलाम करने के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शुक्रवार को नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय में स्वयं सहायता समूह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएम हेमंत कुमार की अध्यक्षता में एसजीएच की महिलाओं से न केवल संवाद किया बल्कि स्वयं सहायता समूह को चलाने में आ रही समस्याओं पर भी बात की। इस अवसर पर मंत्री कैलाश गहलोत ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों का भी निरिक्षण किया।

संवाद के दौरान मंत्री कैलाश गहलोत ने महिलाओं से अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह चाहते है कि दिल्ली में महिलाओं का सबसे
जिसमे मिनिस्टर श्री कैलाश गहलोत सर ने महिलाओ से संवाद किया और इच्छा जाहिर की कि वो चाहते है दिल्ली में महिलाओ का सबसे पहले सीएलएफ सिटी लेवल फेडरेशन नजफगढ़ मे बने। उन्होने इस दौरान महिलाओं से एसजीएच को लेकर आने वाली समस्याओं के बारे में भी बात की और महिलाओं को समूह का खाता ना खुलना और डाक्यूमेंट्स कम्पलीट ना हो पाना जैसी समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर ही जिला प्रशासन को इन समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिए।
डीएम जिला दक्षिण-पश्चिम हेमंत कुमार ने आश्वासन दिया कि अधिकारी एनयूएलएम दक्षिण पश्चिम के माध्यम से मंत्री जी ने जो इच्छा जाहिर की है उसे पूरा करने की कोशिस करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर डीएम हेमंत कुमार व मंत्री कैलाश गहलोत ने नवीन कुमार सीओ के विशेष योगदान पर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहाँ की विभाग निरन्तर प्रयास कर रहा है कि हर घर मे स्वम सहायता समुह का सदस्य बने और अपना काम शुरु करे व आत्मनिर्भर बने।
वहीं मंत्री श्री गहलोत द्वारा कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर लगी स्टालों का भी अवलोकन किया तथा साथ ही ख़रीदारी भी की।
कार्यक्रम में नजफगढ़ के एसडीएम अमित काले, एसडीएम विक्रम सिंह, स्टेट मिशन मैनेजर शीलकांत शर्मा एनयूएलएम, श्रीमती रुक्मिणी सीएमएम एनयूएलएम, रेणु अग्रवाल, मंथन आनंद, रोहित शर्मा आदि लोगो ने शिरकत की।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा