मंत्री कैलाश गहलोत ने एसजीएच की महिलाओं से किया संवाद, समस्याओं को लेकर की बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मंत्री कैलाश गहलोत ने एसजीएच की महिलाओं से किया संवाद, समस्याओं को लेकर की बात

-जिला दक्षिण-पश्चिम ने किया स्वयं सहायता समूह संवाद कार्यक्रम का आयोजन

नजफगढ़/- जिला दक्षिण-पश्चिम में महिलाओं के हौंसले को सलाम करने के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शुक्रवार को नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय में स्वयं सहायता समूह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएम हेमंत कुमार की अध्यक्षता में एसजीएच की महिलाओं से न केवल संवाद किया बल्कि स्वयं सहायता समूह को चलाने में आ रही समस्याओं पर भी बात की। इस अवसर पर मंत्री कैलाश गहलोत ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों का भी निरिक्षण किया।


            संवाद के दौरान मंत्री कैलाश गहलोत ने महिलाओं से अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह चाहते है कि दिल्ली में महिलाओं का सबसे
जिसमे मिनिस्टर श्री कैलाश गहलोत सर ने महिलाओ से संवाद किया और इच्छा जाहिर की कि वो चाहते है दिल्ली में  महिलाओ का सबसे पहले सीएलएफ सिटी लेवल फेडरेशन नजफगढ़ मे बने। उन्होने इस दौरान महिलाओं से एसजीएच को लेकर आने वाली समस्याओं के बारे में भी बात की और महिलाओं को समूह का खाता ना खुलना और डाक्यूमेंट्स कम्पलीट ना हो पाना जैसी समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर ही जिला प्रशासन को इन समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिए।
              डीएम जिला दक्षिण-पश्चिम हेमंत कुमार ने आश्वासन दिया कि अधिकारी एनयूएलएम दक्षिण पश्चिम के माध्यम से मंत्री जी ने जो इच्छा जाहिर की है उसे पूरा करने की कोशिस करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर डीएम हेमंत कुमार व मंत्री कैलाश गहलोत ने नवीन कुमार सीओ के विशेष योगदान पर उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहाँ की विभाग निरन्तर प्रयास कर रहा है कि हर घर मे स्वम सहायता समुह का सदस्य बने और अपना काम शुरु करे व आत्मनिर्भर बने।
                वहीं मंत्री श्री गहलोत द्वारा कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर लगी स्टालों का भी अवलोकन किया तथा साथ ही ख़रीदारी भी की।
कार्यक्रम में नजफगढ़ के एसडीएम अमित काले, एसडीएम विक्रम सिंह, स्टेट मिशन मैनेजर शीलकांत शर्मा एनयूएलएम, श्रीमती रुक्मिणी सीएमएम एनयूएलएम, रेणु अग्रवाल, मंथन आनंद, रोहित शर्मा आदि लोगो ने शिरकत की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox