टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद

- निहारिका भट्ट ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 411 ग्राम हेरोइन, 22.1 ग्राम कोकीन और 15.3 ग्राम एमडीएमए बरामद की.
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,: दिल्ली पुलिस के नॉर्थ जिले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तीन लोगों को पकड़ा है. इनमें पति-पत्नी और 16 साल का एक बच्चा शामिल है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही व पूछताछ से बुराड़ी स्थित एक फ्लैट में छिपाकर रखी गई 321 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. इस कार्रवाई के बाद इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है, जिसमें एक बच्चा कानून के संघर्ष में शामिल है.
दिल्ली के नॉर्थ जिले की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि यह कार्रवाई
एफआईआर नंबर 464/2026 में की गई है. मामला कश्मीरी गेट थाने में
एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/29 के तहत दर्ज है. मामले की शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने 12 अक्टूबर को रिंग रोड, कश्मीरी गेट स्थित फुटओवर ब्रिज के पास से अच्चे बाबू व जाहिद नाम के कथित ड्रग सप्लायरों को पकड़ा था. इनके कब्जे से 90 ग्राम हेरोइन व 16.4 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी.
दोनों से पूछताछ के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस ने 13 अक्टूबर को महरौली इलाके से नाइजीरियाई नागरिक कैजेथन को भी पकड़ा. पुलिस के मुताबिक उसके पास से 5.7 ग्राम कोकीन व 15.3 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई थी. पुलिस ने एमडीएमए की बरामदगी को व्यावसायिक मात्रा बताया है.
पुलिस रिमांड में मिले सुराग से बुराड़ी तक पहुंची पुलिस
निहारिका भट्ट ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ व आगे की जांच के दौरान 18 अक्टूबर को अच्चे बाबू की निशानदेही और गुप्त सूचना के आधार पर अमृत विहार, बुराड़ी से 16 वर्षीय बच्चे को पकड़ा गया. जांच में कथित तौर पर सामने आया कि वह शिव शंकर उर्फ गेला व उसकी पत्नी के कहने पर हेरोइन की बिक्री करता था. पूछताछ में बच्चे ने बताया कि हेरोइन बुराड़ी के द हिल अपार्टमेंट्स, शक्ति एन्क्लेव स्थित एक आवास में रखी गई थी. इसके बाद एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की. यहां से 321 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है. इसके बाद पुलिस ने 26 वर्षीय शिव शंकर उर्फ गेला और उसकी 26 वर्षीय पत्नी को इस मामले में पकड़ा. दोनों बुराड़ी के वेस्ट कमाल विहार स्थित पिंकी चौधरी कॉलोनी के रहने वाले बताए गए हैं.
411 ग्राम हेरोइन समेत ड्रग्स बरामद
निहारिका भट्ट ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 411 ग्राम हेरोइन, 22.1 ग्राम कोकीन और 15.3 ग्राम एमडीएमए बरामद की जा चुकी है. पुलिस ने एक कार टैक्सी भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर नशीले पदार्थों की ढुलाई व डिलीवरी के लिए किया जाता था. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से हासिल करते थे और आगे किन लोगों तक पहुंचाते थे.
निहारिका भट्ट ने बताया कि शिव शंकर उर्फ गेला के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. इनमें हत्या के प्रयास, गैर इरादतन हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और चोरी जैसे आरोपों से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गेला थाना बुराड़ी का सूचीबद्ध बैड कैरेक्टर भी है. पूछताछ के दौरान शिव शंकर व उसकी पत्नी ने कथित तौर पर बरामद नशीले पदार्थ दूसरे लोगों से हासिल करने की बात बताई है. हालांकि, पुलिस इन बयानों और आरोपों की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है.
डीसीपी नॉर्थ निहारिका भट्ट के मुताबिक जांच का उद्देश्य ड्रग्स के पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाना है. पुलिस नशीले पदार्थों की खरीद और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के साथ-साथ आरोपियों के बीच पैसों के लेन-देन की भी जांच कर रही है, जिससे कथित ड्रग तस्करी से जुड़े वित्तीय नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox