एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने AAP नेताओं पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है.
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/राज्य ब्यूरो,! दिल्ली में 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति नहीं दी गई है. इस वजह से बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने AAP नेताओं पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि शो के लिए अनुमति न मिलने को किसानों के विरोध प्रदर्शन से जोड़ना पूरी तरह गलत है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया. हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि ‘आप’ नेताओं का यह दावा कि दिल्ली पुलिस ने दबाव के कारण अनुमति देने से इनकार कर दिया पूरी तरह से झूठा और बेतुका है.
पुलिस ने क्यों नहीं दी अनुमति?
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है. न केवल दिल्ली में, बल्कि पूरे देश में. और चूंकि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में 1 लाख तक लोग आ सकते हैं, मल्होत्रा ​​ने कहा कि हो सकता है कि त्योहारों के मौसम में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अनुमति न दी हो.
पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश
इसके अलावा, ‘आप’ सहित विपक्षी दल हाल ही में अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों के जरिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं. साथ ही, विपक्ष ने 1 नवंबर को दिल्ली में एक रैली
करने की भी घोषणा की है. उन्होंने AAP पर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया.
AAP ने उठाए सवाल
AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने X पर ट्वीट किया, “केंद्र सरकार की दिल्ली पुलिस दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति क्यों नहीं दे रही है? क्या यह पंजाब की प्रगतिशील आवाजों के खिलाफ किसी गहरी भेदभावपूर्ण सोच का हिस्सा है?” भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे लिखा, “देश के युवा दिलजीत दोसांझ को बहुत पसंद करते हैं. पंजाब में उन्हें बहुत प्यार किया जाता है.”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox