नई दिल्ली/- पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने देश को हजारों करोड़ों का चूना लगाने वाले भ्रष्टाचारियों व पीएम मोदी द्वारा विपक्ष को मुफ्त की रेवड़ी वाले तंज पर करारा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट करके पूरी व्यवस्था पर तंज कसा है।
भाजपा सांसद ने ट्वीट में कहा है कि ’जो सदन गरीब को पांच किलो राशन दिए जाने पर ‘धन्यवाद’ की आकांक्षा रखता है। वही सदन बताता है कि पांच वर्षों में भ्रष्ट धनपशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है। ‘मुफ्त की रेवड़ी’ लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है। सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?’सांसद वरूण गांधी के इस ट्वीट से एक बार फिर भ्रष्टाचार व मुफ्त की रेवड़ी बांटने के मामले ने तूल पकड़ लिया हैं। कई भाजपा नेता इसे वरूण गांधी का सीधे पीएम पर हमला बता कर उनकी निंदा कर रहे हैं। जबकि विपक्ष इस बयान के बाद से सरकार पर हमलावर हो गया है और कह रहा है कि सरकार की सच्चाई स्वयं भाजपा सांसद ही बता रहे हैं।


More Stories
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार
”वंशिका बनी दिल्ली राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता”
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नंदू गैंग का सहयोगी और हथियार मुहैया कराने वाला साथी गिरफ्तार
वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर आरजेएस का राष्ट्रीय वेबिनार