नजफगढ़ में लूटपाट के लिए झज्जर से निकले थे 5 बदमाश, दो को पुलिस ने दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में लूटपाट के लिए झज्जर से निकले थे 5 बदमाश, दो को पुलिस ने दबोचा

-बहादुरगढ़ से लूटी थी मोटरसाइकिल, रामअवतार ज्वैलर्स की पहले की थी रेकी -लोगों का आरोप नजफगढ़ में गोलीबारी की वारदाते हुई आम, पुलिस के पास नही कोई पुख्ता योजना

द्वारका/नजफगढ/- नजफगढ़ में मंगलवार को रामअवतार ज्वैलर्स की दूकान पर हुई गोलीबारी व लूटपाट का मामला पुलिस ने मात्र ढाई घंटे के अंदर सुलझा लिया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि हरियाणा के झज्जर से पांच बदमाश लूटपाट के इरादे से निकले थे। उन्होने पहले बहादुरगढ़ में मोटरसाइकिल लूटी फिर नजफगढ़ में रामअवतार ज्वैलर्स पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद गैंग के दो सदस्यों को पकड़ लिया है। एक आरोपी को पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं लोगों का कहना है कि नजफगढ़ अब व्यापारियों व आम आदमियों के लिए सुरक्षित नही रहा है और पुलिस के पास भी लोगो ंकी सुरक्षा की पुख्ता योजना नही है।
               बता दें कि मंगलवार को 12 बजे के करीब दो बदमाशों ने रामअवतार ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर राजेश नामक व्यक्ति पर गोली चला दी और फिर काउंटर के गल्ले से पैसे लेकर फरार हो गये। उनकी गोली से राजेश बुरी तरह से घायल हो गया और गोली उसके गाल व कान को छूती हुई निकल गई। इसके बाद पुलिस को रामअवतार ज्वैलर्स पर गोली चलने व बदमाशों द्वारा पैसे लूटने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत नजफगढ़ पुलिस के एटीओ अजय कुमार व एसीपी जितेन्द्र पटेल मौके पर पंहुच गये थे। लेकिन इसके साथ ही डीसीपी एम हर्षवर्धन भी एडिशनल डीसीपी विक्रम सिंह के साथ मौके पर पंहुच गये और जांच की कार्यवाही अपने हाथ में ली। डीसीपी ने तुरंत स्पेशल स्टाफ को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये जिसपर पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई और आरोपियों की लोकेशन तलाश करने में जुट गई।
                इस संबंध में डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि आरोपियों ने पहले 10 बजे के करीब रामअवतार ज्वैलर्स की रेकी की थी और वारदात के बाद भागने के रास्ते तलाशे थे। इसके बाद 12 बजे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। लेकिन पुलिस ने मांत्र ढाई घंटे में आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेज दिया। उन्होने बताया कि पुलिस टीम ने बड़ी सतर्कता व तेजी के साथ काम किया और जैसे ही आरोपियों की लोकेशन का पता लगते ही पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए शिव मंदिर के पास उन्हे घेर लिया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर दो राउंड फायर किये। तो पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए दो राउंड गोली चलाई जो एक बदमाश के पैर में लगी और वो गिर पड़े। सतर्क टीम ने तुरंत उन्हे दबोच लिया। पुलिस टीम ने ये कार्यवाही मात्र ढाई घंटे में पूरी कर बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस बाकि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस आरोपियों को पकड़ चुकी है फिर भी नजफगढ़ में दूकानदार अपने आपको सुरक्षित महसूस नही कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नजफगढ़ में गोलीबारी की वारदात अब आम हो गई है। बदमाश पुलिस से डरते नही है और पुलिस के पास भी लोगों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता योजना नही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox