द्वारका एएटीएस ने पकड़ा एक कुख्यात लुटेरा, 100 से ज्यादा वारदातों को दे चुका है अंजाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एएटीएस ने पकड़ा एक कुख्यात लुटेरा, 100 से ज्यादा वारदातों को दे चुका है अंजाम

-26 मामलों में था पीओ घोषित, 3 दिनों तक लगातार छापेमारी के बाद राजस्थान से पकड़ा कुख्यात -आरोपी से 5 सोने की चेन, 3 मोटरसाईकिल व 2 स्कूटी बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले काफी समय से फरार चल रहे व 100 वारदातों शामिल रहे एक कुख्यात लुटेरे को द्वारका एएटीएस ने 3 दिन तक पीछा कर राजस्थान से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से 5 सोने की चेन, 3 चोरी की मोटरसाइकिल व 2 चोरी की स्कूटी बरामद की है। आरोपी 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल रहा है और पुलिस ने 52 मामले सुलझाने का दावा किया है। जिसमें से 26 मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं डीसीपी द्वारका ने एएटीएस की इस कार्यवाही की काफी प्रशंसा की है।
                     इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जिला की एएटीएस टीम लगातार आरोपियों की खोज कर उन्हे पकड़कर सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी कड़ी में एएटीएस द्वारका टीम ने एक मोस्ट वांटेड एक्टिव बीसी/स्नेचर/लुटेरे अर्जुन उर्फ गोपू की खोज की और उसे पकड़ने के लिए कार्यवाही शुरू की। एसीपी विजय सिंह ने एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई विकास यादव, एएसआई रणधीर सिंह, एचसी दिनेश, एचसी सोनू, एचसी जितेंद्र, एचसी विजय, सिपाही इंदर सिंह, संदीप, परविंदर, मनीष, अरविंद, सतेंदर, राजबीर व विनोद की एक टीम बनाई और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये। हालांकि टॉस्क बड़ा था और आरोपी बहुत ही शातिर था लेकिन टीम ने जोखिम भरे ऑपरेशन पर लगातर 3 दिन तक आरोपी का पीछा किया और लूनी, जोधपुर राजस्थान के दूरस्थ क्षेत्र में आरोपी को पकड़ लिया। टीम ने आरोपी को सीसीटीवी, तकनीकी, सीडीआर और मैनुअल जानकारी के माध्यम से आई.ई. को ट्रैक कर पीछा किया।
                   आरोपी अर्जुन 2021 में जेल से बाहर आया था और फिर पूरी दिल्ली में स्नेचिंग, लूट व छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी आर्दश नगर थाने का एक्टिव बीसी भी है और 26 मामलों में फरार चल रहा था। राहिणी जिले एक मामलो में भी आरोपी वांछित था। द्वारका, पश्चिम, रोहिणी, उत्तर-पश्चिम व उत्तरी जिला में स्नैचिंग, डकैती और मोटर वाहन चोरी के कुल 52 मामले उसकी गिरफ्तारी के साथ हल किए गए।
आरोपी की गिरफ्तारी से दिल्ली में लगातार हो रही स्नैचिंग व डकैती की घटनाएं भी कम होने का पुलिस ने दावा किया है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने सहयोगियों अजय उर्फ गैंडा, अमरीश, आशीष उर्फ गोलू और भाई सोनू हाद के साथ मिलकर दिल्ली के विभिन्न ईलाकों में स्नेचिंग व लूट तथा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी लूटा हुआ मॉल अपनी मां, बहन व जीजा को देता था। हालांकि पुलिस ने आशीष, अमरीश व अजया को पकड़ लिया है लेंकिन गोपू के परिवार वाले फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी विशाल वर्मा पुत्र धीरज वर्मा निवासी बिल्डिंग वाला स्कूल के सामने नंदनगरी, दिल्ली से सुनार को भी पकड़ लिया है जो अर्जुन से लूट व स्नेचिंग की सोने की चीन खरीदता था। आरोपी को नोनी नाम का शख्स मोटरसाइकिल देता था जिनका रंग बदलकर आरोपी गोपू वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान अर्जुन उर्फ गोपू पुत्र राजेंद्र निवासी झुग्गीलालबाग, दिल्ली के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा कर सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox