
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पाकिस्तान/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का दौरा ऐन वक्त पर रद्द कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद यह दौरा रद्द करने का फैसला किया। हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने पाकिस्तान दौरे पर पहुंची थी। यह फैसला पहला वनडे मैच खेले जाने से कुछ घंटे पहले लिया गया। आज ही दोनों टीमों के बीच का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाना था।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को बीच तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज खेली जानी थी। जिसका पहला मैच 17 सितंबर को, दूसरा मैच 19 सिंतबर को और तीसरा एकदिवसीय मैच 21 सितंबर को रावलपिंडी में ही प्रस्तावित था। एकदिवसीय सीरीज के बाद दोने देशों के दरम्यान तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जानी थी। इस सीरीज के तीनों मैच लाहौरे के गद्दाफी स्टेडियम में प्रस्तावित थे। लेकिन दौरा रद्द होने के साथ ही इन मैचों को खेले जाने की संभावना भी समाप्त हो गई।
न्यूजीलैंड की के टीम लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज खेलने आई थी। कीवी टीम ने आखिरी बार न्यूजीलैंड का दौरा साल 2003-04 में किया था। इस तरह न्यूजीलैंड करीब 18 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सरजमीं पर श्रृंखला खेलने आया था। तब उस सीरीज में पाकिस्तान ने कीवी टीम को 5-0 से हराया था।





More Stories
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”