आखिर कोरोना पर डब्ल्यूएचओ ने किया खुलासा, कहा- वुहान से ही फैला कोरोना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आखिर कोरोना पर डब्ल्यूएचओ ने किया खुलासा, कहा- वुहान से ही फैला कोरोना

-लेकिन खरगोश-बिज्जुओं से इंसानों में फैला कोरोना

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/विश्व डेस्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आखिर ना नुकुर के बीच डब्ल्यूएचओ ने खुलासा करते हुए माना कि चीन के वुहान से ही दुनियाभर में कोरोना फैला है। हालांकि अभी तक अमेरिका व दूसरे देश कोरोना के मामले में चीन पर ही उंगली उठा रहे थे लेकिन अभी तक डब्ल्यूएचओ यह मामने को तैयार नही था। लेकिन अब डब्ल्यूएचओ के एक्सपर्ट ने यह स्वीाकार कर लिया है और खुलासा किया है कि वुहान में खरगोशों और बिज्जुओं से इंसानों में कोरोना फैला है। दरअसल डब्ल्यूएचओ की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कोरोना कहां से और कैसे फैला? संगठन के विशेषज्ञों का मानना है कि वुहान के बाजार में बेचे जाने वाले खरगोशों, बिज्जुओं व चूहे की ऐसी प्रजाति के अन्य जीवों से ही कोरोना संक्रमण इंसानों में फैला। वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना जीवों के जरिए ही फैला है। वॉल स्ट्रीट जनरल ने विशेषज्ञ के हवाले से बताया कि अभी वुहान के जानवरों के मार्केट में जीवों के सप्लायर्स की जांच करने की जरूरत है। इतना ही नहीं अभी यह भी जांच का विषय है कि मार्केट में वैध या अवैध तरीके से किन मरे हुए या जिंदा जानवरों को बेचा गया था। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि यूरोप में कोरोना के मामले सामने आने के बाद चीन में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग हुई थी। हालांकि, एक्सपर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस लैब से नहीं फैला। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों की टीम पिछले हफ्ते ही चीन से वापस लौटी है। विशेषज्ञों ने कहा कि वुहान में कोरोना जानवरों के मार्केट से फैला या नहीं, अभी यह बात स्पष्ट नहीं है। हालांकि, पहले चीन में चमगादड़ों के जरिए कोरोना फैलने की बात कही जा रही थी। लेकिन विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। एक्सपर्ट ने यह जरूर बताया कि किसी और जानवर के जरिए चमगादड़ के संक्रमित होने फिर उससे इंसानों तक कोरोना के पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के तमाम बड़े देशों ने कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया था। यहां तक की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी रैलियों और सरकारी प्रेस ब्रीफिंग में भी चीन पर कोरोना फैलाने और जानकारी छिपाने समेत तमाम गंभीर आरोप भी लगाए थे। बता दें, चीन से कोरोना कैसे फैला इसकी जांच करने के लिए विश्व स्वासथ्य संगठन की टीम चार सप्ताह की चीन यात्रा पर वहां गई थी। पिछले हफ्ते ही उनकी यात्रा पूरी हुई है। लौटने के बाद टीम ने जिनेवा में अपनी जांच को लेकर मीडिया को अवगत कराया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox