महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, बिगड़ सकते हैं हालात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, बिगड़ सकते हैं हालात

-तेजी से बढ़ने लगी नए मरीजों की संख्या, एक दिन में मिले 5427 नये मरीज, लग सकता है लाॅकडाउन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/महाराष्ट्र/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र में अचानक कोरोना के मरीजों की संख्या में ईजाफा हुआ है। जिसे देखकर यह साफ हो गया है कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। हालांकि राज्य सरकार इस मामले में सतर्कता से काम कर रही है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लापरवाही हुई तो राज्य में हालात बिगड़ सकते हें। लेकिन अभी भी सरकार राज्य में हालात काबू में होने का ही दावा कर रही है। फिर भी सरकार राज्य में लाॅकडाउन की संभावना से भी इंकार नही कर रही है।
महाराष्ट्र ने फिर से देश की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक हफ्ते से यहां नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में 200ः का इजाफा देखने को मिला है। यही कारण है कि 7 दिन से लगातार एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को राज्य में रिकॉर्ड 5,427 नए मरीज मिले। 4 दिसंबर के बाद ये पहली बार है जब राज्य में 5 हजार से ज्यादा नए मरीज एक दिन में मिले हैं। राज्य में अब तक 20 लाख 81 हजार 520 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19 लाख 87 हजार 804 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 669 मरीजों की मौत हो गई। 40 हजार 858 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने कहा बताया कि अमरावती, यवतमाल और सतारा में नए स्ट्रेन का कोई नया मामला नहीं मिला है। ये राहत की बात है।
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों के के मद्देनजर अमरावती में हर शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। अकोला में भी हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वहीं, यवतमाल में भी पाबंदियों में बढ़ोतरी की गई है। यहां सभी स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है। रेस्टोरेंट, फंक्शन हॉल में 50ः लोग ही आ सकेंगे। किसी भी जगह 5 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा।
मुंबई में बीएमसी ने नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, अगर किसी बिल्डिंग में 5 या उससे ज्यादा केस मिलते हैं, तो बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा। होम क्वारैंटाइन किए गए मरीज के हाथ के पीछे पर स्टाम्प लगाया जाएगा। लोकल ट्रेन में बिना फेस मास्क लगाए यात्रा करने वालों पर नजर रखने के लिए 300 मार्शल नियुक्त किए जाएंगे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी।
वहीं देश में गुरुवार को कुल 12,826 नए मरीज मिले। 10,489 ठीक हुए और 86 संक्रमितों ने जान गंवाई। अब तक कोरोना के 1.09 करोड़ केस आ चुके हैं। इनमें से 1.06 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.56 लाख ने जान गंवाई है, जबकि 1.36 लाख का इलाज चल रहा है।
इसके साथ ही देश में वैक्सीन हासिल करने वालों का आंकड़ा आज 1 करोड़ के पार हो गया। अब तक 1 करोड़ 1 लाख 88 हजार से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इतने लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने में 34 दिन लगे। अब तक 62 लाख से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स और 31 लाख से ज्यादा फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन हो चुका है। 4.64 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स ऐसे भी हैं जिन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। भारत दुनिया का 5वां देश है जहां अब तक सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। अमेरिका में 5 करोड़, चीन में 4 करोड़ यूरोपियन यूनियन में 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। पूरी दुनिया में अब तक 18 करोड़ 84 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 97 देश और उपमहाद्वीप में वैक्सीनेशन का प्रॉसेस शुरू हो चुका है।

देश 6 ऐसे राज्य जहां कोरोना का फैलाव अभी भी जारी

  1. महाराष्ट्र
    राज्य में गुरुवार को 5,427 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2,543 मरीज ठीक हुए और 38 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 81 हजार 520 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 87 हजार 804 लोग ठीक हो चुके हैं। 51 हजार 669 ने इस महामारी से जान गंवाई है। 40 हजार 858 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  2. केरल
    राज्य में गुरुवार को 4,584 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 5,193 मरीज ठीक हुए और 14 संक्रमितों ने जान गंवाई। यहां अब तक 10 लाख 21 हजार 433 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 9 लाख 56 हजार 935 मरीज ठीक हो चुके हैं। 4,047 ने जान गंवाई है, जबकि 60,181 का इलाज चल रहा है।
  3. मध्यप्रदेश
    यहां गुरुवार को 241 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 193 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 58 हजार 574 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 52 हजार 821 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,844 मरीजों की मौत हो गई। 1,909 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
  4. गुजरात
    यहां बुधवार को 263 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 270 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 66 हजार 297 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 60 हजार 198 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4403 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,696 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
  5. राजस्थान
    राज्य में गुरुवार को 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 77 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई। अब तक 3 लाख 19 हजार 270 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 15 हजार 212 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,783 मरीजों की मौत हुई है। 1,275 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
  6. दिल्ली
    यहां गुरुवार को 130 नए मरीज मिले और 153 ठीक हुए। दो लोगों की मौत भी हुई। यहां अब तक 6 लाख 37 हजार 445 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 25 हजार 496 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 896 मरीजों की मौत हो गई। 1053 का इलाज चल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox