बलिया में ट्रकों से लाखों रुपए की काली कमाई, सीएम योगी ने एसपी एएसपी को पद से किया निलंबित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बलिया में ट्रकों से लाखों रुपए की काली कमाई, सीएम योगी ने एसपी एएसपी को पद से किया निलंबित

-23 पुलिस कर्मियों में से 18 को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- उत्तर प्रदेश के बलिया में ट्रकों से लाखों रुपये की अवैध उगाही के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। 18 पुलिसकर्मियों समेत CO, SO को निलंबित कर दिया गया है। सात पुलिसकर्मियों सहित 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। SP और ASP को उनके पद से हटा दिया गया है।

पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी
आजमगढ़ पुलिस ने बुधवार रात एडीजी वाराणसी पीयूष मौर्य और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण के नेतृत्व में छापेमारी की। नारही थाना क्षेत्र के बरौली विकेट और कोरांत दह चौकी पर अवैध वसूली के मामले में दो पुलिसकर्मियों और 16 दलालों को गिरफ्तार किया गया। तीन पुलिसकर्मी और कुछ दलाल मौके से फरार हो गए।

दर्जनों मोबाइल और बाइक जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25 मोबाइल, 14 बाइक और ₹37,500 भी बरामद किए। शिकायतें लगातार मिलने पर डीआईजी ने एडीजी को सूचित किया और छापेमारी की योजना बनाई। भरौली पिकेट और कोरांत देह चौकी पर अवैध वसूली की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।

SP-ASP समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस अधीक्षक और एएसपी बलिया को भी उनके पद से हटा दिया गया है। 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। नारही थाना प्रभारी, कोरांत देह चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

FIR में नामित पुलिसकर्मी और दलाल
डीआईजी कार्यालय के निरीक्षक सुशील कुमार की शिकायत पर 23 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसमें नारही थाना प्रभारी पन्नालाल, कोरांत देह चौकी प्रभारी राजेश प्रभाकर, और पांच अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा, कई दलालों के नाम भी FIR में शामिल हैं।

फरार पुलिसकर्मी
23 नामित अभियुक्तों में से 18 को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच अभी भी फरार हैं। इसमें थाना प्रभारी पन्नालाल, चौकी प्रभारी राकेश प्रभाकर, सिपाही विष्णु यादव, दीपक मिश्रा और बलराम सिंह शामिल हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox