यूपीएससी में हो सकती है एआई की एंट्री, यूपीएससी बदल सकता है एक्जाम सिस्टम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपीएससी में हो सकती है एआई की एंट्री, यूपीएससी बदल सकता है एक्जाम सिस्टम

-यूपीएससी परीक्षार्थियों के लिए बड़ा अपडेट, नीट धांधली को लेकर यूपीएससी बोर्ड सतर्क

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव/ – संघ लोक सेवा आयोग अपनी यूपीएससी परीक्षाओं में चीटिंग और फ्रॉड से बचने के लिए आधुनिक तकनीक की मदद ले सकता है। इसके लिए आयोग ने परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेशियक रिकॉग्निशन जैसी तकनीके शामिल हो सकती हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर आयोग ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन एआई की एंट्री को नकारा भी नहीं हैं।

इसके अलावा UPSC आधार आधारित फिंगरप्रिंट पर भी विचार कर रहा है। AI के इस्तेमाल वाले CCTV, ई-एडमिट कार्ड्स की स्कैनिंग की QR कोड स्कैनिंग भी शामिल हैं। आयोग परीक्षा में उम्मीदवार के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को बैठने जैसी धोखाधड़ी से बचने के लिए भी यह कदम उठा सता है।

बता दे कि,  PSC हर साल CSE यानी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन समेत 14 परीक्षाएं आयोजित करता है। इसके अलावा सरकार के शीर्ष पदों के लिए रिक्रूटमेंट टेस्ट और इंटरव्यू भी UPSC का हिस्सा हैं।

फिलहाल, UPSC ने इन सेवाओं के लिए बोलियां बुलाई हैं। खबर है कि टेंडर के दस्तावेजों में साफ किया गया है कि इस तरह की सेवाएं देने वाली कंपनियों को परीक्षा के दो से तीन सप्ताह पहले ही शेड्यूल, परीक्षा केंद्रों और कितने उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं, जैसी जानकारियां दे दी जाएंगी। खास बात है कि यह सब ऐसे समय पर हो रहा है, जब महाराष्ट्र कैडर की IAS पूजा खेडकर का मामला चर्चा में है।

क्या है पूजा खेडकर केस

पूजा खेडकर पर नॉन क्रीमी लेयर और ओबीसी वर्ग के फर्जी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने के आरोप हैं। इसके अलावा पुणे कलेक्टर की तरफ से खेडकर के बर्ताव को लेकर भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच बैठ गई थी। फिलहाल, उनकी ट्रेनिंग पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दोबारा अकादमी यानी मसूरी स्थित LBSNAA आने के लिए कहा गया था।

खबरें हैं कि मंगलवार को उन्हें अकादमी में रिपोर्ट करने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। इसके अलावा UPSC ने भी उनके खिलाफ FIR दर्ज करा दी है और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox