कोरोना महामारी के तहत सऊदी अरब ने 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना महामारी के तहत सऊदी अरब ने 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

-भारत और अमेरिका भी शामिल, प्रतिबंध की सूची में शामिल देशों में बढ़ रहे कोरोना के केस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब ने 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सऊदी सरकार के अनुसार ये रोक कुछ ही दिनों के लिए है और बुधवार रात 9 बजे से प्रभावी होगी। दसमें भारत और अमेरिका भी शामिल है।
बता दें कि सऊदी ने जिन देशों पर रोक लगाया है उनमें अधिकतर देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए सऊदी अरब ने यह फैसला लिया है। हालांकि सऊदी सरकार यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश की रही है कि उसके इस कदम से उसका व्यापार प्रभावित न हो। यह रोक भारत, पाकिस्तान, मिस्त्र, यूएई, लेबनान, जर्मनी, ब्रिटेन, आयरलैंड, इटली, अमेरिका समेत 20 देशों के उड़ानों पर लागू होंगी। हालांकि भारत में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। वहीं सऊदी अरब अपने व्यापार को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं करेगा। हालांकि सऊदी अरब अपने व्यापार को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं करेगा और यह प्रतिबंध राजनयिकों, सऊदी नागरिकों, चिकित्सकों और उनके परिवारों पर लागू नहीं होगा। बता दें कि सऊदी ने जिन देशों पर रोक लगाया है उनमें अधिकतर देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले ब्रिटेन से आने वाले कोरोना के नए रूप के कारण दिसंबर में भी रोक लगाई गई थी और तीन जनवरी से पुनः सेवा प्रारंभ कर दी गई थी। समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार यह कदम रियाद की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है जब वह अपने नागरिकों के लिए यात्रा प्रतिबंध को समाप्त करने और 31 मार्च से 17 मई तक अपने बंदरगाहों को फिर से खोलने की घोषणा की थी। इस फैसले पर देश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस वैक्सीन के वितरण में देरी के कारण इस प्रतिबंध को हटाया गया। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 3.68 लाख से अधिक हो चुकी है, वहीं मृतकों की संख्या 6,383 हो गई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox