बंगाल लागू नही होगा एनआरसी, ममता ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बंगाल लागू नही होगा एनआरसी, ममता ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा

-विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने भाजपा के जय श्रीराम के जवाब में छेड़ा एनआरसी का राग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में विधआनसभा चुनाव को देखते हुए सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर यानी एनआरसी का राग छेड़ दिया है। अलिपुरद्वार में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा है कि बंगाल में एनआरसी कानून लागू नही होगा।
ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा एनआरसी के नाम पर लोगों के बीच डर पैदा करना चाहती है। मैं पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करने की अनुमति कभी नहीं दूंगा। एनआरसी के अलावा सीएए को लेकर भी सियासी बयानबाजी जमकर बो रही है। बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि एनआरसी लागू करने के लिए राज्य की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्र सरकार सक्षम है। अगर राज्य सहयोग देगा तो भी लागू करेंगे और नहीं देगा तो भी लागू करेंगे।’
एनआरसी के इतर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का मुद्दा भी बंगाल चुनाव में गूंजने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि सीएए के तहत नियमों को तैयार किया जा रहा है। सीएए के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के प्रताड़ित लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है। इस कानून के तहत इन समुदायों के के उन लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी इन तीन देशों में धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए। सीएए के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था।
इससे पहले पश्चिम बंगाल के दो दिनों के दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि संशोधित नागरिकता कानून के सिर्फ नियम बनना बाकी हैं। कोरोना वायरस की वैक्सीन बन जाने के बाद सरकार आगे विचार करेगी। बंगाल में रोड शो के आयोजन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शाह ने सीएए, बंगाल के अगले मुख्यमंत्री समेत कई मुद्दों पर खुलकर जवाब दिए थे। ब्।। को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा था, सीएए के अभी नियम बनना बाकी हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते यह नहीं हो सका है। जैसे ही वैक्सीन आ जाएगी, उसके बाद सरकार विचार करके जानकारी देगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox