
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले 16 दिन से ढांसा बार्डर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व हरियाणा की खाप पंचायत के किसानों को समर्थन देने के लिए आज शहीदे आजम भगत सिंह के परपौत्र रविवार को किसानों के बीच पंहुचे और अपने हर तरह के समर्थन का ऐलान किया। इस दौरान किसान यूनियन के संरक्षक राज सिंह व अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने उनको शाल भेंट कर स्वागत किया और कहा कि आपके समर्थन पर किसानों को गर्व है।
इस संबंध मंे जानकारी देते हुए भाकियू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने बताया कि देश के किसान कड़ाके की ठंड के बावजूद भी बार्डर पर डंटे हुए है। अब किसान सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूढ में आ चुके है। किसानों की अब एक ही मांग है कि सरकार इन तीनों कृषि बिलों को निरस्त करे और नये कानून बनाकर किसानों के लिए एमएसपी व मंडी व्यवस्था का पुर्नगठन करें ताकि देश का अन्नदाता सदा खुशहाल रह सके। इस अवसर पर श्री यादवेन्द्र सिंह ने कहा कि वो भी एक किसान परिवार है और ऐसे समय में किसानों का समर्थन करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उनके दादा ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी और आज देश के किसानों को न्याय दिलाने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार है। उन्होने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और एक सर्वमान्य हल निकालना चाहिए ताकि किसान इस ठंड के मौसम में अपने घर लौट सकें। इस मौके पर खाप पंचायतों की तरफ से विनोद गुलिया ने यादवेन्द्र का स्वागत किया और उन्हे किसानों का सिरमौर बताया। किसानों ने आज भी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और सोमवार से एक बार फिर अनशन का ऐलान किया।





More Stories
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित