
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के तहत द्वारका साउथ थाना पुलिस ने एक चोरी की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी सेंधमार को पकड़ा है जिसके कब्जे से पुलिस ने पानी की मोटर बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में स्नेचिंग व सेंधमारी की और वारदातों का खुलासा हो सके।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 15 दिसंबर को द्वारका साउथ थाने में एक घर से पानी की मोटर चोरी होने की शिकायत दीपक नामक व्यक्ति ने लिखवाई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए एसआई अनुज यादव, हवलदार महिपाल और सिपाही अनिल ने आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक फुटेज में पाया कि एक व्यक्ति पानी की मोटर लेकर जा रहा है। टीम ने उस आरोपी की पहचान चंद्रकांत पुत्र किशन निवासी जी-252 जेजे कॉलोनी, सावदा दिल्ली के रूप में की और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछाया। पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को सेक्टर-2 द्वारका, पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।





More Stories
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी