‘ऑपरेशन मिलाप’ से लोगों की उजड़ी जिंदगी में खुशी भर रही दिल्ली पुलिस , 100 बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘ऑपरेशन मिलाप’ से लोगों की उजड़ी जिंदगी में खुशी भर रही दिल्ली पुलिस , 100 बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैडक्वार्टर पुलिस/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद राजधानी दिल्ली में पुलिस ‘ऑपरेशन मिलाप’ चलाए हुए हैं। इस ऑपरेशन के तहत हर डिस्ट्रिक्ट की कोशिश है कि वह अपने इलाके से गायब हुए या फिर उनके इलाके में लावारिस पाए गए बच्चों को उनके परिवार से मिलवा सके। इस ऑपरेशन से दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल रही है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 100 के आंकड़े को छू लिया। साउथ डिस्ट्रिक्ट ने इस साल ऑपरेशन मिलाप के तहत 100 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाते हुए लोगों की उजड़ी जिंदगी में फिर से खुशी भरने का काम किया है। इन बच्चों को उनके परिवार से मिलाने में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के एसआई मोहम्मद शफीक, एसआई वीरेंद्र एयर, एएसआई एमपी सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।
दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक, यह बच्चे न सिर्फ दिल्ली बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से भी बरामद हुए हैं। सभी बच्चे दिल्ली और आसपास के शहरों से लापता हुए थे। जिनमें से अधिकतर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली में दर्ज थी। जिसके बाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत इनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से अधिकतर बच्चे किसी कारणवश, या गुस्से में या फिर घर से लड़कर ट्रेन या बस में बैठ कर दूसरे शहर पहुंच जाते हैं और फिर वहां दर-दर की ठोकरे खाने लगते हैं। इनमे से कई बच्चे उन शहरों की पुलिस को अपना सही पता नहीं बता पाते, जिससे ये अनाथ ही उन शहरों में रहने लगते हैं।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लापता बच्चों को ढूंढने पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन यानी ओटीपी देने की स्कीम लॉन्च की हुई है और इसी के चलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी काम करते हुए लापता बच्चों को ढूंढने में लगे हुए हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल सीमा ढाका को करीब 3 महीने में 76 लापता बच्चे ढूंढने पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया था और उन्हें एएसआई बनाया गया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox