सदर बाजार थाना पुलिस ने ‘मामा गैंग’ के दो स्नैचर्स किये गिरफ्तार, दो दर्जन मामले सुलझने का पुलिस का दावा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सदर बाजार थाना पुलिस ने ‘मामा गैंग’ के दो स्नैचर्स किये गिरफ्तार, दो दर्जन मामले सुलझने का पुलिस का दावा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नाॅर्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला पुलिस ने सदर बाजार इलाके के नोटोरियस ‘मामा गैंग’ के दो स्नैचर्स को किया गिरफ्तार है। पुलिस ने इनके पास से 16 स्नैच मोबाइल फोन और 5 चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शुभम और यश है। पुलिस के मुताबिक, ये स्नैचर हर वारदात में अलग चोरी की स्कूटी या मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते थे जिससे पहचान होने से बच सकें। पुलिस ने दोनों स्नैचर को पहली बार गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से करीब 2 दर्जन वारदाते पुलिस ने सुलझा ली हैं, हालांकि, इनका दावा है कि ये सैकड़ों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
डीसीपी नाॅर्थ अंटो अलफोंस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये सोमवार से शुक्रवार तक ही स्नैचिंग और बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। हफ्ते में दो दिन इनका ऑफ रहता था। इसमें ये अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करते थे। जमकर मौज मस्ती करते थे।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद दोनों ने बताया कि यह तौफीक नाम के एक शख्स को चोरी के मोबाइल और मोटरसाइकिल दिया करते थे। इसके बाद पुलिस ने रेड मारकर तौफीक को भी गिरफ्तार कर लिया। तौफीक ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी के मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदल दिया करता था और फिर उन मोबाइल को दिल्ली के ही करोल बाग इलाके की गफ्फार मार्केट में बेच दिया करता था। पुलिस अब उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई कर रही है जो इनसे बिना बिल के ये मोबाइल फोन खरीद लिया करते थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox