क्या है ‘THALA FOR A REASON’ के पीछे की कहानी? धोनी ने दिया ये जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या है ‘THALA FOR A REASON’ के पीछे की कहानी? धोनी ने दिया ये जवाब

मानसी शर्मा /-   2025 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीज़न से पहले मेगा प्लेयर ऑक्शन का आयोजन होने वाला है। ऐसे में सभी का ध्यान प्लेयर रिटेंशन पर बना हुआ है। इसी बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी खिलाड़ी भी ध्यान खींच रहे हैं। जिसमें एमएस धोनी की मौजूदगी या गैर-मौजूदगी की स्थिति तय हो रही है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह ‘थाला फॉर ए रीजन’को लेकर वायरल होने वाली मीम्स वीडियो पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, उस ट्रेंड का मतलब धोनी की जर्सी नंबर 7 से जुड़ा हुआ है।

‘थाला फॉर ए रीजन’पर बोले धोनी?  

हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एमएस धोनी से ‘थाला फॉर ए रीजन’को लेकर सवाल पूछा गया था। जिस पर उन्होंने कहा कि ‘मुझे नहीं पता ये कहां से आया। मुझे इसके पीछा का कारण भी नहीं पता। मुझे लगता है कि ये मेरे फैंस की तरफ से मुझे दिया गया एक गिफ्ट है। लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि मेरे प्रशंसक बहुत अच्छे हैं। हालांकि मुझे नहीं पता कि ये मजाक है या मेरी टांग खींची जा रही है।’

पहला IPLसीज़न साल 2008 में आयोजित किया गया था। जिसके बाद से धोनी CSK टीम का काफी अहम हिस्सा रहे हैं। माही की कप्तानी में CSK ने 5 बार IPLट्रॉफी जीती। जब भी धोनी को लेकर बात की जाती है तेो चेन्नई के फैंस उन्हें ‘थाला’कहकर बुलाते हैं। धोनी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैष इसलिए हर कोई उन्हें खेलते हुए देखने के लिए बेताब रहता है। हालांकि, वह अगला सीजन खेलेंगे या नहीं, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक खबर नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox