दिल्ली की मुख्यमंत्री पर अनिल विज का पलटवार, कहा- अपने दोषों का दूसरों पर दोषारोपण करते है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली की मुख्यमंत्री पर अनिल विज का पलटवार, कहा- अपने दोषों का दूसरों पर दोषारोपण करते है

मानसी शर्मा /-    दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने दोषों का दूसरों पर दोषारोपण करते है। विज ने कहा कि इनके पहले वाले बयान निकालकर देखो ये कहा करते थे कि पंजाब से धुंआ आ रहा है उससे प्रदूषण हो रहा है अब पंजाब में भी इनकी सरकार बन गई धुंआ तो वैसे ही आ रहा है लेकिन अब पंजाब का नाम नहीं लेते अब ये हरियाणा का नाम लेरे है।

अनिल विज ने कहा कि  ऐसे ही यमुना जो प्रदूषित होती है उसका भी हरियाणा का दोष लगाते है कोई भी राष्ट्रीय समिति बनाकर हरियाणा से जो यमुनानगर जा रही है उसका POD चेक कर ले और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद ओखला तक उसका POD चेक कर ले उसमें 10 गुना ज्यादा POD है तो उसको कौन देखेगा, दिल्ली में किसकी सरकार है। कितने नाले दिल्ली में जाकर मिल रहे है। कौन देखेगा उसको, कौन उनका इंतज़ाम करेगा। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठी पार्टी है।

हुड्डा पर बरसे अनिल विज

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने एक बयान में कहा था कि झूठा साबित हुआ है भाजपा का पूरी MSP देना और वक़्त पर खाद देने का वायदा इस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि अब हुड्डा साहब जो चाह रहे थे वो तो हुआ नहीं।  एक पंजाबी में कहावत है “नहाती धोती रह गई मुंह ते मक्खी बै गई” उनकी तो सरकार बनी नहीं है इसलिए बड़े हताश है, निराश है।

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बन गए थे हुड्डा- अनिल विज

विज ने हुड़्डा पर तंज कसते हुए कहा कि हुडडा साहब ने तो पहले ही अधिकारियों की मीटिंग लेनी भी शुरू दी थी और बतौर मुख्यमंत्री उनको आदेश देने भी शुरू कर दिए थे। लेकिन उनको जनता कि नब्ज़ का ज्ञान नहीं है। विज ने कहा कि ये तो अब जैसे हवा में उड़ते है तो कांग्रेस भी हवा में उड़ने वाली पार्टी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox