नहाने में इन चीजों को करें शामिल, नहीं आएगी शरीर से पसीने की बदबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नहाने में इन चीजों को करें शामिल, नहीं आएगी शरीर से पसीने की बदबू

मानसी शर्मा /-    पसीना आना शरीर में होने वाली एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। जो शरीर के टॉक्सिन (विषाक्त पदार्थ) को बाहर निकलते हैं। पसीना आना सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों को पसीने से होने वाली बदबू का सामना करना पड़ता है। आप भले ही दिन में दो बार नहा लें, लेकिन कभी-कभी शरीर की बदबू दूर नहीं होती।

पसीने से आ रही बदबू का कारण इससे पैदा होने वाले बैक्टीरिया होते है। इसलिए कई लोग पसीने की बदबू से बचने के लिए महंगे डिओडरेंट्स, परफ्यूम का यूज करते हैं। लेकिन फिर भी ये बदबू दूर नहीं होती। इसलिए डियोड्रेंट्स की बजाय कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से इस बदबू से कुछ हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

इन चीजों का करें इस्तेमाल

सुबह नहाते समय पानी में इन चीजें को डालने से पसीने की बदबू से निजात मिलेगाष साथ ही, आपको दिनभर फ्रेश महसूस होगा।

नींबू

नींबू एक प्रभावी एंटीपर्सपिरेंट है. इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो शरीर की बदबू को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके लिए, आधा नींबू लें और इसे उन जगहों पर लगाएं जहां बहुत ज्यादा पसीना आता है। 10-15 मिनट बाद धो लें। नींबू के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है।

ग्रीन टी और नींबू का रस

हेल्थ और स्किन दोनों के लिए ग्रीन टी और नींबू काफी असरदार है। इसके लिए नहाने के पानी में इन दोनों ही चीजों को डाल सकते है।

हल्दी

शरीर की बदबू से छुटकारा पाने में हल्दी आपकी मदद करेगी। इसके लिए हल्दी को अच्छे से पीसकर शरीर पर लगाएं। फिर कुछ समय बाद नहा लें। हफ्ते में एक बार हल्दी से नहाने से पसीने की बदबू को नियंत्रित करने में राहत मिलती है।

एप्पल साइडर विनेगर

बैक्टीरिया को मारने में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे शरीर के उन हिस्सों पर लगाने से पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है जहां बहुत ज्यादा पसीना आता है।

बेकिंग सोडा

अगर आपको पसीने की बदबू ज्यादा परेशान करती है तो बेकिंग सोडा का पानी के साथ पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स में अप्लाई करें। इससे आपको दिनभर फ्रेशनेस महसूस होगी और पसीने की बदबू से भी बचे रहेंगे।

फिटकरी है काफी असरदार

नहाने के पानी में थोड़ा सा फिटकरी का पाउडर डालकर मिला लें। खुशबू के लिए एशेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें या गुलाब जल डाल सकते हैं। इससे स्किन पर होने वाले संक्रमण से भी आप बचे रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox