
मधु विहार/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- मधु विहार स्थित सोलंकी मार्केट में सी-1 मकान नंबर 91-ए, हरिओम ज्वेलर्स के पास जल बोर्ड द्वारा पाइप लाइन तो ठीक कर दी गई, लेकिन इसके बाद सड़क को सही नहीं किया गया। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गड्ढा और मलबा ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस लापरवाही के कारण सड़क पर यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है, और रोजाना स्कूटर सवार और ट्रॉलियां गिरने के हादसे सामने आ रहे हैं।
मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सोलंकी ने इस मामले पर कई बार जल बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सोलंकी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री, दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य अभियंता से अपील की है कि त्योहारों के दौरान लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जल्द से जल्द इस गड्ढे की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास